आगरा। विकास भवन में बुधवार को खरीफ के बीज मिनी किट वितरण के लिए ई-लॉटरी प्रक्रिया की गई। इससे बुकिंग करने वाले किसानों का चयन हुआ। उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि खरीफ के बीज मिनीकिट के लिए विकास खंड आधारित लक्ष्य निर्धारित था। लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने के कारण पात्र किसानों के चयन के लिए ई-लॉटरी प्रक्रिया की गई। इससे पूर्ण पारदर्शी तरीके से पात्र किसानों का चयन हुआ है। इस अवसर जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, केवीके प्रभारी डॉ़ राजेंद्र सिंह व किसान मौजूद रहे।