फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सड़ा धान लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, जिलाधिकारी से की ये मांग

Thu, 13 Oct 2022 01:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बारिश से बर्बाद फसलों का मुआवजा व एक लाख तक कर्ज माफी के लिए किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बेमौसम बारिश से बर्बाद फसलों का मुआवजा व एक लाख रुपये तक कर्ज माफी की मांग के लिए हाथों में धान की सड़ी फसल लेकर किसान बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम नवनीत चहल को ज्ञापन सौंपा। फसल बीमा भुगतान की मांग उठाई। डीएम ने प्रभावित क्षेत्रों में जल्द नुकसान का आकलन कराने का आश्वासन दिया है।

जिलाधिकारी से की मुलाकात 

भारतीय किसान संघ प्रदेश मंत्री मोहन सिंह चाहर के नेतृत्व में बुधवार को किरावली, खेरागढ़, फतेहाबाद व अन्य तहसीलों के किसानों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। प्रभावित किसानों ने बताया कि बाजरा, धान, सब्जियां और दलहल व तिलहन फसलें बारिश में तबाह हो गईं हैं। धान की 90 फीसदी फसल बर्बाद है। खेतों में पानी भरा है। सरसों की बुआई का समय भी निकल रहा है। ऐसे में किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट है।

किसानों ने रखी ये मांग  

किसानों ने फसल बीमा भुगतान, एक लाख रुपये तक कर्ज माफी और बर्बाद फसलों का मुआवजा जल्द दिलाने की मांग डीएम के समक्ष रखी है। इस दौरान किसान संघ के प्रांत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, हरीश दुबे, पूर्व प्रधान सुखवीर सिंह, राजीव शर्मा, घनश्याम प्रधान, प्रेम सिंह प्रधान, वीरेंद्र सिंह, डॉ. बीरी सिंह, थान सिंह, रतना सिंह, रघुवीर सिंह, पीतम सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें