आगरा में हुआ किसान सम्मेलन का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि किसान आंदोलन देश विरोधी हाथों में चला गया है। शर्जील इमाम और भिंडरवाला के बैनर लहराए जा रहे हैं। विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं। आगरा में किसान सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने आए राज्यमंत्री ने ये बातें कहीं। आंदोलन में सुप्रीम कोर्ट के दखल के सवाल पर राज्यमंत्री ने कहा कि वे उच्चतम न्यायालय का सम्मान करते हैं, कांग्रेस ने ही सुप्रीम कोर्ट की अवमानना की है।