किरावली। गांव कराहरा में भारतीय किसान मजदूर यूनियन भारत के बैनर तले किसानों और मजदूरों का धरना नौवें दिन भी जारी रहा। किसानों का कहना है कि उनकी 12 सूत्रीय मांगों में बिजली, पानी, सिंचाई, सड़कों की खराब स्थिति, पशुपालन से जुड़ी दिक्कतें, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित समस्याएं शामिल हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया 13 मार्च को उन्होंने सड़क पर लेटकर अनोखा प्रदर्शन किया था। प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया था। 18 मार्च को अल्टीमेटम पूरा हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। 19 मार्च को जिला प्रशासन एवं तहसील प्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया जाएगा। धरने में श्याम सिंह, दलवीर सिंह, हरवीर सिंह चौधरी, परशुराम, डॉ. विचित्रा आदि मौजूद रहे।