फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: डीएपी वितरण में गड़बड़ी पर किसानों का फूटा आक्रोश, मंडलायुक्त कार्यालय में किया प्रदर्शन; दिया ज्ञापन

Mon, 05 Oct 2026 11:49 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
किसानों ने दिया ज्ञापन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
डीएपी वितरण में गड़बड़ी और खाद माफिया को खाद दिए जाने के आरोपों को लेकर किसान नेताओं ने सोमवार को विरोध जताया। मुख्यमंत्री के नाम अपर आयुक्त कंचन सरन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई और उच्चस्तरीय जांच की मांग की। अपर आयुक्त ने प्राथमिकी दर्ज कराने का आश्वासन दिया। कृषि अधिकारी विनोद कुमार और सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता सतीश कुमार ने बताया कि दोषी सचिव के खिलाफ थाना अछनेरा में एफआईआर कराई जा रही है। ताज सिटी आलू उत्पादक प्रदेश महासचिव लक्ष्मी नारायण बघेल ने विभागीय अधिकारियों और समिति सचिवों पर पांच रुपये कमीशन लेने तथा डीएपी 1500 से 1700 रुपये में बेचने का आरोप लगाया। श्याम सिंह चाहर ने राजस्थान बॉर्डर की समितियों के सचिवों पर खाद माफिया को डीएपी देने का आरोप लगाया। मुकेश पाठक, सोमवीर यादव और नरेंद्र सिंह तोमर, दाताराम तोमर, मोनू पाठक आदि थे।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें