रुनकता। गांव अरसैना में आवारा पशुओं से परेशान किसान, गेहूं की फसलों को बर्बाद करते आवारा पशु
- फोटो : संस्थान
रुनकता। विकासखंड अछनेरा की ग्राम पंचायत अरसेना में आवारा गोवंश की बढ़ती समस्या से किसान बेहद परेशान हैं। गोवंश खेतों में घुसकर गेहूं की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। नतीजतन, किसान भरी सर्दी में भी रातभर खेतों पर पहरा देने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि गांव में गोवंशों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन उनके चारे और ठहराव की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। किसान गौरव यादव ने बताया खाली खेत देखते ही पशुओं का झुंड फसलों पर टूट पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गोवंशों को पकड़कर गोशाला भिजवाया जाए।