फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खाद के लिए गोदाम पर उमड़े किसान, आधे से ज्यादा खाली हाथ लौटे

Sun, 08 Nov 2026 01:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: चमरौआ के गोदाम पर खाद के लिए उमड़े किसान
विज्ञापन
बाह। आलू और गेहूं की लेट हो रही बुवाई ने किसानों की दिवाली फीकी कर दी है। शनिवार को छोटी दिवाली पर खाद वितरण की सूचना पर किसान चमरौआ के गोदाम पर उमड़ पड़े। दिन भर लाइन में लगने के बाद भी आधे से ज्यादा किसान खाली हाथ लौटने को मजबूर हो गए। बाह, जैतपुर, जरार, भदरौली के बाजारों में निर्धारित दर से ज्यादा कीमत पर खाद मिल रही है। भानु प्रताप सिंह चौहान, राजीव सिंह ने बताया बाजार में मिलने वाली खाद के नकली होने के अंदेशे में किसान सहकारी समिति के गोदाम पर भरोसा करते हैं। यही वजह है कि चमरौआ में खाद वितरण की सूचना कर किसान गोदाम की ओर दौड़ पड़े। दिन भर गोदाम पर भारी भीड़ रही। कुछ किसान खाद लेने में कामयाब हो गए, जबकि कुछ खाली हाथ लौटने को मजबूर रहे। सचिव ललित शर्मा ने बताया शनिवार को छोटे किसानों को खाद वितरित की गई। कुल 125 किसानों को खाद दी गई है। गोदाम पर खाद की कोई कमी नहीं है। सभी को खाद वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें