राजकीय कृषि बीज भंडार अकोला पर बीज लेने पहुंचे किसान।
अकोला। बुवाई का समय नजदीक आते ही किसान अच्छी पैदावार की उम्मीद के साथ गेहूं का बीज को लेने के लिए राजकीय कृषि बीज भंडार केंद्र अकोला पर पहुंच रहे हैं। शनिवार को केंद्र पर बीज लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ी। राजकीय बीज भंडार अकोला के केंद्र प्रभारी प्रशांत चाहर ने बताया किसानों के लिए कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 450 क्विंटल गेहूं का बीज भेजा गया है। केंद्र से अब तक 400 क्विंटल बीज किसानों को बांटा जा चुका है।