फतेहाबाद। नहर में पानी न आने की समस्या पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसडीएम फतेहाबाद स्वाति शर्मा को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में बताया कि ग्राम कुर्राचित्तरपुर से लेकर बिहारी मादेपुरा नागर तक की खेती मुख्य रूप से नहर के पानी पर निर्भर है। वर्तमान में नहर में पानी न आने के कारण किसान काफी विचलित हैं। प्रशासन से जल्द से जल्द नहर में पानी छोड़े जाने की मांग की। इस मौके पर सपा नेता राजेश कुमार शर्मा, पूर्व चेयरमैन शैलेश यादव, आशीष शर्मा आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।