अछनेरा। गांव नागर में किसान पुल निर्माण की मांग को लेकर 113 दिनों से धरने पर बैठे हैं। उन्होंने इस बार होली न मनाने का ऐलान किया है। किसान चक सड़क संख्या 24 पर पुल बनाने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। किसानों का कहना है कि अधिकारी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक पुल निर्माण पर सकारात्मक निर्णय नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने में किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह, दीवान सिंह मेजर, सुखपाल सिंह, सौदान सिंह, सोनू नरवार, शिवराम सिंह और अजय पाल सिंह सहित अन्य किसान शामिल हैं।