फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: कलक्ट्रेट में आए किसान ने दी आत्मदाह की चेतावनी, बोला- खेत में डलवा दी है चकरोड

Fri, 02 Sep 2022 09:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

कलक्ट्रेट में आए किसान ने कहा कि गांव के ही कुछ दबंगों ने खेत से जबरन चकरोड निकाल दिया है। विरोध करने पर धमकी दे रहे हैं। अधिकारी भी सुनावाई नहीं कर रहे, जिससे परेशान किसान ने आत्मदाह की चेतावनी दी। 
 
विज्ञापन
पीड़ित किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में कलक्ट्रेट पहुंचे किसान ने आत्मदाह की चेतावना दी। बिछवां क्षेत्र के गांव शाहआलमपुर रहने वाला किसान  शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचा था।  उसने कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगा। पीड़ित ने बताया कि गांव के ही दबंगों ने उसके खेत से चकरोड निकलवा दिया है। कई बार अधिकारियों के चक्कर लगाए, लेकिन कोई हल नहीं हो सका।

यहां का है मामला 

थाना बिछवां क्षेत्र के गांव शाहआलमपुर निवासी किसान सर्वेश कुमार ने बताया कि गांव में चकरोड की जगह पर दबंगों ने पटिया, घूरा आदि डालकर कब्जा कर लिया है और चकरोड को घुमाकर उसके ही खेत में डलवा दिया है। सही पैमाइश को लेकर कई बार वह अधिकरियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। सर्वेश कुमार ने बताया कि एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन अभी तक समस्या का कोई हल नहीं हो सका। 

दी आत्मदाह की चेतावनी 

किसान सर्वेश का कहना है कि चकरोड को सही कराया जाए और दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह कलक्ट्रेट में खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने पर विवश होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें