बेवर। गांव नगला पैठ में मामूली विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। एसपी के निर्देशन में गठित की गईं तीन टीमें हाथ मलती रह गईं। समर्पण की जानकारी होने के बाद पुलिस ने रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला पैठ में 28 दिसंबर की दोपहर आलू खोद रहे दीपक कुमार की नगला रते निवासी राधेश्याम उर्फ शास्त्री ने मामूली बात को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर तीन टीमों का गठन किया गया था। अधिकारी जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी करने का दावा कर रहे थे। उधर, आरोपी राधेश्याम ने शनिवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। जानकारी पर बेवर पुलिस न्यायालय पहुंच गई। वहां से आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपी के जेल जाने के बाद अब थाना पुलिस ने रिमांड पर लिए जाने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है।