फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला पीपल निवासी किसान का शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

32 वर्षीय किसान मुनेश यादव खेत पर बनी झोपड़ी में सोता था। शनिवार की रात भी वह खाना खाने के बाद घर से खेत पर चला गया। रविवार की सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने मुनेश का शव खेत में आम के पेड़ पर लटकता देखा। सूचना पर परिजन और पुलिस पहुंच गई। शव को पेड़ से उतरवाया गया। परिजन ने बताया कि मुनेश अविवाहित था और पांच दिन से परिजन से बात नहीं कर रहा था। उसने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर वे कोई जानकारी परिजन नहीं दे सके। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें