फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत से लौट रहे किसान को कार ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 27 Jun 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बिछवा क्षेत्र में गांव अंजनी के पास बृहस्पतिवार की देर शाम खेत से वापस लौट रहे किसान को एक स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो कुछ दूर जाकर पलट गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना बिछवा क्षेत्र के गांव अंजनी निवासी किसान नाहर सिंह (35) बृहस्पतिवार की देर शाम खेत से घर वापस लौट रहे थे। तभी मार्ग से गुजर रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने किसान को टक्कर मार दी और कुछ दूरी पर जाकर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच चालक गाड़ी से निकल कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस किसान को जिला अस्पताल लेकर आई। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। हादसे में किसान की मौत के बाद परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें