बिजली कटौती से परेशान किसानों ने जागीर फीडर पर विरोध व्यक्त किया
- फोटो : अमर उजाला
गर्मी में बिजली विभाग की कटौती से किसान परेशान हो गए। बुधवार को मैनपुरी क्षेत्र के जागीर फीडर पर किसानों ने ताला डालकर प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि दस घंटे से भी कम समय को बिजली मिल रही है। जबकि ग्रामीण अंचल में 20 घंटे बिजली के लिए निर्देश हैं।
मैनपुरी के जागीर फीडर पर बुधवार को किसान यूनियन नेता राजा ठाकुर के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि धान की रोपाई के लिए पानी की जरूरत है और महज दस घंटे से भी कम बिजली की आपूर्ति हो रही है।
बिजली कटौती से परेशान किसानों ने जागीर फीडर पर ताला डालकर विरोध व्यक्त किया। विरोध प्रदर्शन के समय विकास खण्ड जागीर क्षेत्र के आधा दर्जन गावों के किसान मौजूद थे।