फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार्रवाई न होने पर किसान नेताओं ने थाने में किया हंगामा

Mon, 07 Aug 2023 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र के बसैत गांव में महिला का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। इस दौरान संगठन ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तीन दिन का समय दिया है।
विज्ञापन

औरैया जिले के ऐरवा थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी अनवर अली ने 25 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार अनवर की बहन नसरीन की शादी बसैत गांव निवासी निजाम अली के साथ हुई थी। नसरीन के साथ पति निजाम अली सहित ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली। लेकिन ससुराल वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

रविवार को भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष दीपक चौहान के साथ कार्यकर्ता थाने पहुंचे। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। इंस्पेक्टर क्राइम गीतम सिंह ने बताया कि दर्ज मुकदमे में सात वर्ष से कम सजा का प्रावधान होने का हवाला देकर गिरफ्तारी न होने का हवाला दिया। इस पर किसान नेताओं ने तीन दिन में कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस ने तीन दिन में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष ने कार्रवाई न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सचिव रामचंद्र राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल प्रधान, प्रदेश संगठन मंत्री आनंद पाठक, प्रदेश सचिव मदनलाल यादव, मंडल अध्यक्ष नीरज भाटिया, जिलाध्यक्ष औरैया अनिल चौहान, जिलाध्यक्ष इटावा विपिन तोमर, विपिन चौहान, नवीन पांडेय, हरीओम राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें