फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ग्रीन बेल्ट के लिए भूमि हुई रिजर्व, किसानों ने उठाया बड़ा सवाल, कैसै चला पाएंगे आजीविका?

Tue, 06 Sep 2022 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर ग्रीन बेल्ट से मामो इलाके की जमीन मुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले ही वह जमीन अधिग्रहण की मार झेल चुके हैं।
विज्ञापन
किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में नगर के विकास के लिए प्रस्तावित महायोजना 2031 को लेकर लगातार लोग विरोध कर रहे हैं। मामो के ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर ग्रीन बेल्ट से मामो इलाके की जमीन मुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले ही वह जमीन अधिग्रहण की मार झेल चुके हैं। अब ग्रीन बेल्ट के लिए भूमि रिजर्व होने पर वह अपनी आजीविका कैसे चला पाएंगे।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण ने कहा कि जिला न्यायालय और जिला अस्पताल के लिए मामो के ग्रामीणों की भूमि का पहले ही अधिग्रहण हो चुका है। अब महायोजना में उनके गांव की जमीनों को ग्रीन बेल्ट के लिए चिह्नित किया गया है। ऐसे में सड़क से 30 मीटर तक कोई भी निर्माण नहीं हो सकेगा। ऐसी स्थिति में ग्रामीण कैसे अपनी आजीविका चलाएंगे। 

उन्होंने मांग की कि इसे वापस लिया जाए। एसडीएम ने ग्रामीणों से कहा कि उनकी आपत्तियों को पहले सुना जाएगा और आपत्ति निस्तारण के बाद महायोजना स्वीकृत होगी। इस दौरान सोनू, मोहन सिंह, राज बहादुर, विक्रम सिंह, सुनीता देवी, चंद्रकेतु, राजकुमार, विजय कुमार, वीरपाल सिंह, विजय कुमार, रामेश्वर, तेजवीर, कुंवरपाल, ओमवीर, सोन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें