मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र के जसरऊ निवासी किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
रामबरन कश्यप (52 वर्ष) खेती करते थे। शुक्रवार की सुबह वह घर से खेत में पानी लगाने के लिए गए थे। सीने में दर्द होने पर वह घर आ गए। तबियत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन ने पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। संवाद