सड़क हादसे में किसान की मौत
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र में सोमवार की रात किसी वाहन की टक्कर लगने से एक किसान की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया है। कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला दया निवासी राकेश यादव (50) सोमवार की रात किसी काम से जा रहे थे। तभी हाजीपुर पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी को लेकर मौके से भाग गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। संवाद