फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई के दौरान इंजन फटने से किसान की हुई मौत

सार

दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला कुशल में बुधवार की शाम एक किसान खेत की सिंचाई कर रहा था, तभी अचानक तेज धमाके साथ पंपिंग इंजन फट गया।खेत पर देखा तो वहां प्रदीप का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी। दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला कुशल में बुधवार की शाम एक किसान खेत की सिंचाई कर रहा था, तभी अचानक तेज धमाके साथ पंपिंग इंजन फट गया। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला कुशल निवासी किसान प्रदीप कुमार (28) बुधवार की शाम खेत पर सिंचाई करने के लिए गए थे। सिंचाई के लिए पंपिंग इंजन चालू करने के बाद वह काम कर रहे थे। तभी अचानक एक तेज धमाके साथ इंजन फट गया। हादसे में प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे किसान मौके पर आ गए। खेत पर देखा तो वहां प्रदीप का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। हादसे की जानकारी होने के बाद मृतक के परिजन भी खेत पर आ पहुंचे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
----
पति की मौत की खबर सुन बदहवास हुई खुशबू
प्रदीप कुमार की शादी करीब सात वर्ष पूर्व हुई थी, प्रदीप के पांच वर्षीय पुत्री मिष्ठी व दो वर्षीय पुत्र श्रेयांश है। खुशबू को बुधवार की शाम जब हादसे में पति की मौत की खबर मिली तो वह बदहवास हो गई। वहीं पांच साल की मिष्ठी मां को रोता हुआ देख आंसू पोंछते हुए रोने की वजह पूछने लगी। खुशबू ने उसे बताया कि उसके पिता अब इस दुनियां में नहीं हैं। इस पर बेटी की भी आंखों में आंसू भर आए। वहीं दो साल के श्रेयांश को अभी इस बात की समझ ही नहीं है कि छोटी सी उम्र में उसके सिर से पिता का साया हट गया है। उक्त हादसे के बाद पत्नी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें