फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नाव से गिरे किसान की डूबने से मौत

Mon, 19 Jan 2026 06:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। न्यू आगरा के अमर विहार क्षेत्र में यमुना में नाव से दूसरे किनारे पर खेतों में काम करने जा रहे धर्मेंद्र (33) यमुना में गिर गए। नाव चला रहे पिता और एक अन्य नाव चला रही युवती ने बहते हुए युवक को बचाने का प्रयास किया। डेढ़ किमी तक नाव चलाकर युवक को बाहर निकाला। इसके बाद निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि लोगों ने यमुना के दोनों किनारों के बीच रस्सा बांध रखा है और उसी के सहारे यमुना पार कर गिजौली की ओर जाते हैं। हादसे के दौरान युवक के हाथ से रस्सी छूट गई थी। हादसे के दौरान नाविकों के युवक को रेस्क्यू करने की फोटो भी कैमरे में कैद हुई हैं इंस्पेक्टर न्यू आगरा ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। परिजन शव लेकर जा चुके थे। पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें