फतेहपुर सीकरी। आगरा-जयपुर हाईवे पर चौमा शाहपुर के निकट बृहस्पतिवार की सुबह ट्रेलर की चपेट में आने से किसान गिर्राज सिंह (60) की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक चौमा शाहपुर निवासी गिर्राज सिंह बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे खेत से घर जाते समय सड़क पार कर रहे थे, तभी भरतपुर की ओर से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।