फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: खेत में किसान कर रहा था काम, तभी मौत ने मारा झपट्टा; इस तरह गई जान

Tue, 18 Apr 2023 08:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

खेत में काम कर रहे किसान पर मौत इस तरह झपट्टा मारेगी किसी ने सोचा भी नहीं था। किसान ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से खेत में कार्य कर रहा किसान घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया, यहां मृत घोषित कर दिया। मृतक किसान जिला कासगंज का निवासी है, परिजन ने कोतवाली नगर पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराया है।

यहां की है घटना 

जिला कासगंज थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव धारिकपुर निवासी किसान संतोष कुमार (53) की मौत हुई है। परिवार के ही सचिन कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 11 बजे अपने खेत में रखे गेहूं की कुटाई थ्रेशर से कराई थी। इसके बाद थकान होने पर पेड़ के नीचे लेट गए, तभी थ्रेशर चला रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से बिना देखे ट्रैक्टर ऊपर चढ़ा दिया। इसकी वजह से गंभीर रूप से घायल हो गए। 

उपचार से पहले ही मौत 

बताया गया है कि गंभीर हालत में किसान को निजी चिकित्सक को दिखाया, हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज एटा में दिखाने के लिए कहा। चिकित्सक की सलाह पर घायलावस्था में ही लेकर लाए, यहां डॉक्टरों को दिखाया तो इलाज शुरू कर दिया गया, लेकिन कुछ समय बाद ही मौत हो गई। बताया कि इसके बाद कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी गई।

कराया गया पोस्टमार्टम 

प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि परिजन ने पोस्टमार्टम कराने की इच्छा जाहिर की गई थी, इसके बाद पंचनामे की प्रक्रियाएं पूर्ण करने के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजन को शव सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें