कासगंज। खेत से लौट रहे किसान की वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसा कोतवाली पटियाली क्षेत्र में मंगलवार की देर रात अलीगंज मार्ग पर नगला हीरा के समीप हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगला हीरा निवासी बालिस्टर (35) पुत्र माखनलाल मंगलवार की देर शाम करीब 7 बजे घर से अपने खेत पर गया था। लौटते समय रात करीब नौ बजे किसी वाहन की टक्कर लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीर और आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे की जानकारी पाकर बालिस्टर के परिजन मौके पर पहुंच गए। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पटियाली सीओ संतोष कुमार ने बताया कि वाहन की टक्कर से किसान की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की ओर से तहरीर प्राप्त नही हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।