फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत पर कब्जे का विरोध करने पर किसान दंपती को पीटा

Mon, 01 Apr 2024 04:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर कब्जे का विरोध करने पर किसान दंपती को पीटा
विज्ञापन

-गांव देवी नगर में हुई घटना, कुरावली पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

कुरावली। गांव देवीनगर में शनिवार को एक खेत पर कब्जा कर रहे नामजद लोगों को जब किसान दंपती ने रोका तो आरोपी आग बबूला हो गए। लाठी-डंडे से दंपती को पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव देवी नगर निवासी कैलाश शनिवार को खेत पर काम कर रहे थे। तभी परिवार के भूरे लाल, रतन सिंह और राजपाल हाथों में लाठी-डंडे लेकर वहां आ पहुंचे। नामजद लोग उनके खेत पर कब्जा करना चाहते हैं। आरोपी गुंडागर्दी करते हुए खेत पर कब्जा करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसे लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बचाने आई पत्नी शीतला को भी आरोपियों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस बीच भाई की पत्नी जमुना वहां पहुंची तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपियों की तलाश की लेकिन कोई भी हाथ नहीं आ सका। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें