सैंया। थाना क्षेत्र के गांव रजपुरा में दबंगों द्वारा जबरन खेत जोतने का विरोध करने पर एक किसान पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया है। पीड़ित बाबूलाल निवासी रजपुरा का आरोप है कि उसकी निजी कृषि भूमि पर गांव के कुछ दबंग जबरन जुताई कर रहे थे। सुबह करीब 8:30 बजे मौके पर पहुंचकर उसने विरोध किया, तो भोलू, शिवराम और उसके पुत्र ने मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घायल किसान का मेडिकल परीक्षण कराया है।