फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत के विवाद में किसान को घर में घुसकर पीटा

Fri, 21 Jun 2024 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव मुरादपुर में आरोपियों ने जमीन के विवाद में एक किसान को घर में घुसकर पीटा। बचाने आए परिजन की भी पिटाई की। ग्रामीणों को एकत्र होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। 9 हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मुरादपुर निवासी किसान नरेश चंद्र ने बताया कि 16 जून की रात को वह अपने घर पर थे। तभी गांव निवासी श्रवण कुमार, यशवीर, देवराज, गिरीश, विनीश, अनीश, सुधीर, वेदप्रकाश और डिंपल हाथों में लाठी-डंडे आदि लेकर घर में घुस आए। आते ही आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए हमला कर दिया। चीखपुकार की आवास सुनकर परिजन व आसपास रहने वाले लोग जाग गए। बचाव करने आए नरेश के पुत्र रोहित उर्फ राजन, पुत्री अर्चना, पत्नी शीतला, भतीजा यादवेंद्र व उमेश चंद्र को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराया। 9 आरोपियों के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें