फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सड़क हादसे में जान जाने के बाद बिखर गया था किसान का परिवार, कोर्ट ने दिया ये आदेश; मिलेगी बड़ी राहत

Thu, 27 Jul 2023 04:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

सड़क हादसे में जान जाने के बाद किसान का परिवार बिखर गया था। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। मामले में कोर्ट ने वाहन की बीमा कंपनी को 6.55 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है।
 
विज्ञापन
court new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र में चार साल पहले सड़क दुर्घटना में हुई किसान की मौत के बाद उसकी छोटी बहन और बड़े भाई को वाहन की बीमा कंपनी 6.55 लाख का मुआवजा देगी। इस धनराशि पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज भी दिया जाएगा। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी/जिला जज पीएन राय ने यह आदेश बीमा कंपनी को दिया है।

चार साल पहले हुआ था सड़क हादसा 

थाना एलाऊ के सलेमपुर निवासी अनिल कुमार खेती करते थे। वह 22 दिसंबर 2019 को बाइक से भोगांव मंडी से अपने गांव जा रहे थे। मैनपुरी भोगांव मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन ने उनका अंतिम संस्कार करने के बाद थाना भोगांव में रिपोर्ट लिखा दी। अनिल की छोटी बहन रेखा और बड़े भाई जितेंद्र ने मुआवजा पाने के लिए वाहन की बीमा कंपनी के खिलाफ अपने अधिवक्ता संदीप तिवारी के माध्यम से मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में याचिका दायर की। 

विज्ञापन


ये भी  पढ़ें - Agra News: थाने के गेट पर भिड़े दो पक्षों के चार आरोपी, मेडिकल कराने ले जा रही टीम से भी हाथापाई

ये दिया आदेश 

मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी/जिला जज पीएन राय ने याचिका की सुनवाई की। गवाहों की गवाही के आधार पर वाहन की बीमा कंपनी एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी की जवाबदेही तय हुई। दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी/जिला जज पीएन राय ने बीमा कंपनी को मृतक आश्रितों को 6.55 लाख का मुआवजा देने का आदेश दिया है। इस धनराशि पर वाहन की बीमा कंपनी 7.5 प्रतिशत का ब्याज भी देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें