फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: इस चर्चित अपराधी पर पुलिस ने कसा शिकंजा, कुर्क की गई चल संपत्ति 

Fri, 27 May 2022 05:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद पुलिस के लिए सिर दर्द बने बदरुल रहमान की चल संपत्ति कुर्क की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। बदरुल रहमान पर 36 मुकदमें दर्ज हैं।
 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में पुलिस के लिए सिर दर्द रहे बदरुल रहमान के घर की बृहस्पतिवार को रसूलपुर पुलिस ने फोर्स के साथ चल संपत्ति को कुर्क किया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। बदरुल रहमान पर 36 मुकदमें दर्ज हैं। कुर्क की गई संपत्ति की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।

दर्ज हैं 36 मुकदमे

बदरूल पुत्र अजीजुर्रहमान निवासी मोहम्मदगंज थाना दक्षिण व हाल निवासी प्रेमनगर डांक बंगला रसूलपुर का नाम फिरोजाबाद के अपराध जगत में चर्चित रहा है। बदरुल रहमान पर जिले के विभिन्न थानों में करीब 36 मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें लूट, हत्या, धोखाधड़ी के साथ अन्य धाराओं के मुकदमें शामिल है। पुलिस द्वारा बदरुल रहमान के खिलाफ थ्री यूपी गुंडाएक्ट की कार्रवाई भी की जा चुकी थी। 

लग्जरी गाड़ियां भी शामिल

रसूलपुर थानाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव और पुलिस फोर्स के साथ आरोपी की चल संपत्ति को कुर्क कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के सात वाहनों को कुर्क किया। जब्त किए गए वाहनों में लग्जरी गाड़ियां भी शामिल है। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि चल संपत्ति को कुर्क किया गया है। अचल संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें