फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में नोएडा से अयोध्या जा रही कार के चालक को झपकी आने से वाहन डिवाइडर से टकरा गया। घटना में चार लोग घायल हो गए।
गौतमबुद्ध नगर नोएडा निवासी सागर पत्नी संगीता तथा बेटी आरोही के साथ अयोध्या रामलला मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। कार को चालक अंकित निवासी सेक्टर 66 नोएडा गौतमबुद्ध नगर चला रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत 54.900 किमी. के समीप पहुंची तभी चालक को झपकी आ गई।
कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार सवार चारों लोग चोटिल हो गए। यूपीडा की टीम ने चोटिलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।