फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वैष्णो देवी यात्रा पर गया परिवार, पीछे से चोरों ने साफ किया घर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। थाना क्षेत्र के गांव सूबेदार का पूरा निवासी दयाशंकर पुत्र श्रीकृष्ण बघेल का परिवार 7 मई को वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हुआ था। घर पर नारायण सिंह, उनकी पत्नी कावेरी, पुत्री सुमन और बुजुर्ग दादी मौजूद थीं। रात में सभी लोग अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। सुबह जब परिजन जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। कमरे के बाहर सूटकेस और बक्से पड़े थे तथा बक्सों के ताले टूटे हुए थे। घर में रखे सोने-चांदी के जेबर और नकदी गायब मिली। घटना की सूचना मिलते ही पिनाहट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें