फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: बाजार में आई ऐसी आफत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; मची रही अफरा-तफरी

Fri, 23 Jun 2023 07:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

जर्जर विद्युत केबल स्पार्किंग के साथ टूट गई। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। हालांकि कोई करंट की चपेट में नहीं आया। आस पास के दुकानदार सजग हो गए। उन्होंने केबल के पास से निकलने वाले लोगों आगाह किया। इ
विज्ञापन
बिजली का तार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में नदरई गेट के व्यस्त बाजार में दोपहर के समय जर्जरहाल विद्युत केबल स्पार्किंग के बाद टूटकर गिर गई। विद्युत केबल में करंट था। स्पार्किंग देख लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। कारोबारियों ने मामले की सूचना विद्युत निगम को दी। लाइन बंद कराई गई। सूचना पर विद्युत कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। दो घंटे में विद्युत लाइन सही करा दी गई। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 3 बजे के करीब जर्जर विद्युत केबल स्पार्किंग के साथ टूट गई। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। हालांकि कोई करंट की चपेट में नहीं आया। आस पास के दुकानदार सजग हो गए। उन्होंने केबल के पास से निकलने वाले लोगों आगाह किया। इस बीच आपूर्ति बंद हो गई। आपूर्ति बंद रहने से करीब दो घंटे तक लोग परेशान रहे। 

विद्युतकर्मियों की टीम भी मौके पर पहुंच गई। केबिल को सही करने का काम शुरू किया गया। विद्युत आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। कंप्यूटर कारोबारी कृष्ण वार्ष्णेय ने कहा कि बाजार की विद्युत केबल काफी जर्जर हैं। इन्हें बदलना जरूरी है। क्योंकि बाजार में कभी भी केबिल टूटने से बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें