फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ताजमहल में लगी आग...सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फर्जी वीडियो, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 04 Nov 2025 03:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल से उठती आग की लपटें और वीडियो बनाते लोग, मोहब्बत की इमारत पर अफरा-तफरी का एक विडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग कई तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
ताज पर आग लगने का फर्जी वीडियो - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर मंगलवार दोपहर ताजमहल में आग लगने का वीडियो वायरल हो गया। कुछ ही देर में फेसबुक और इंस्टाग्राम के साथ ही व्हाट्सएप ग्रुपों पर वीडियो शेयर किया जाने लगा। जानकारी मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वीडियो फर्जी है।

32 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि ताजमहल के मुख्य गुंबद पर आग लगी है। धुआं भी उठ रहा है। मेहताब बाग की तरफ से लोग देख रहे हैं। मोबाइल से वीडियो भी बना रहे हैं। बाद में गुंबद से भीषण लपटें और धुआं उठता दिखाया गया। मुख्य गुंबद के साथ ही चमेली फर्श पर लोग निकलते दिख रहे हैं। इस दाैरान भी लोग वीडियो बनाते हुए लोग नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही ड्रोन वीडियो भी नजर आ रहा है।

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि वीडियो पूरी तरह फर्जी है। यह एआई से बनाया गया प्रतीत हो रहा है। यह पता किया जा रहा है कि सबसे पहले वीडियो किस सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर कब और किसने पोस्ट किया। इस मामले में सीआईएसएफ या एएसआई से तहरीर देने के लिए कहा गया है। उसके आधार पर केस दर्ज कराया जाएगा।

वीडियो देखकर कई लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एआई के माध्यम से इस तरह के प्रयोग को गलत बता रहे हैं। एक विदेशी यूट्यूबर ने भी वीडियो को पोस्ट किया था। इससे पहले भी ताजमहल में आग लगने के वीडियो वायरल हो चुके हैं। पुलिस ने जांच की थी मगर वीडियो पोस्ट करने वाले का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें