सोशल मीडिया पर वायरल हुई फर्जी टीसी
कुसमरा। क्षेत्र के एक स्कूल की टीसी सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई। टीसी के संबंध में जब संबंधित कॉलेज के प्रधानाचार्य से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि टीसी उनके स्कूल से जारी नहीं हुई है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी जाएगी।
सोमवार को कस्बा स्थित संत विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल की मोहर लगी एक टीसी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। टीसी छात्र सुखवीर के नाम से जारी की गई थी। वायरल टीसी को सोशल मीडिया पर फर्जी बताया गया। जब इस टीसी के संबंध में संंबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य से बात की गई तो बताया कि यह टीसी उनके कॉलेज से जारी नहीं की गई है। टीसी पर दर्ज प्रवेश रजिस्टर संख्या पर दूसरा छात्र दर्ज है। जिस छात्र के नाम से टीसी जारी की गई है वह पूर्व में उनके स्कूल में पढ़ा है लेकिन यह टीसी फर्जी तरीके से जारी कराई गई है यह उनके कॉलेज से जारी नहीं हुई है।