फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दुकान पर बेचे जा रहे थे आरओ के नकली फिल्टर

Mon, 31 Jul 2023 04:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान पर बेचे जा रहे थे आरओ के नकली फिल्टर
विज्ञापन

-कंपनी के अधिकारी ने मारा छापा, कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शहर के आगरा रोड स्थित एक दुकान पर एक नामी कंपनी के आरओ का नकली फिल्टर बेचा जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद कंपनी के अधिकारी ने पुलिस के साथ छापा मारा। 51 नकली फिल्टर जब्त किए जाने के साथ ही कोतवाली में दुकान संचालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नोएडा की एक नामी आरओ कंपनी में जांच अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि मैनपुरी में एक दुकान पर कंपनी के नकली आरओ फिल्टर बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। इस सूचना पर रविवार को उन्होंने कोतवाली पुलिस के साथ आगरा रोड चौकी के पास स्थित एक्वा प्योर वैल नाम की दुकान पर छापा मारा। जांच के दौरान पाया कि वहां पर उनकी कंपनी के आरओ के नकली फिल्टर बेचे जा रहे थे। दुकान से 51 नकदी फिल्टर बरामद हुए। जिन पर होलोग्राम व वारकोड नहीं था। पुलिस पकड़े गए नकली माल को कोतवाली लेकर आई। वहां अधिकारी की तहरीर पर नकली माल बेच रहे दुकानदार जितेंद्र कुमार के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें