आगरा। क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंपनी के नाम से दुकान पर नकली पंप बिकने की शिकायत की गई। छत्ता थाने की पुलिस ने दुकान और गोदाम से 46 पंप बरामद किए। कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर अमित दुबे की शिकायत पर दुकानदार हर्ष गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया है। अमित ने आरोप लगाया था कि चक्की हाउस यमुना किनारा रोड के पास हर्ष गुप्ता की दुकान पर उनकी कंपनी के नाम से नकली मार्का लगे मोनो ब्लाक पंप बेचे जा रहे हैं। दुकानदार दस्तावेज नहीं दिखा सका। कॉपीराइट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।