फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नकली फूड इंस्पेक्टर ने दुकानदार से मांगे 5 हजार, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एत्माद्दौला क्षेत्र में नकली फूड इंस्पेक्टर बनकर दुकानदार से 5 हजार रुपये मांगने पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। रामबाग बस्ती हाथरस रोड निवासी धर्मवीर सिंह की यमुना ब्रिज घाट पर ठाकुर जी मिष्ठान भंडार के नाम से दुकान है। उन्होंने केस दर्ज कराकर पुलिस को बताया कि 19 अगस्त को दुकान पर एक युवक आया और बोला कि मेरा नाम देवेंद्र कुमार है और फूड इंस्पेक्टर हूं। मिठाइयों में कमी निकालकर 5 हजार रुपये की मांग करने लगा। उन्होंने शक होने पर खाद्य विभाग में तैनात देवराज चौधरी को मोबाइल से युवक की फोटो भेजी। उन्होंने बताया कि विभाग में इस नाम का कोई फूड इंस्पेक्टर नहीं है। उस दिन युवक दुकान से चला गया। 27 अगस्त को आरोपी फिर से दुकान पर गया और 5 हजार रुपये की मांग करने लगा। दुकान सील करने की धमकी दी। उनकी सूचना पर फूड इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार और देवराज मौके पर आ गए। उनके पूछताछ करने पर युवक ने खुद को श्याम नगर टेढ़ी बगिया निवासी देवेंद्र बताया। दुकानदार और फूड इंस्पेक्टर ने देवेंद्र को पुलिस के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें