फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: असली के नाम पर बेच रहे थे नकली ऑटो पार्ट्स, पांच व्यापारियों पर दर्ज हुई रिपोर्ट

Mon, 26 Sep 2022 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

शहर की पांच दुकानों पर नकली स्पेयर पार्ट्स का बड़ा कारोबार पकड़ में आया है। यहां ब्रांडेड कंपनी के नकली स्पेयर पार्ट्स मिले हैं।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में नकली बाइकों के नकली पार्ट्स बेचने का धंधा जमकर चल रहा है। एक कंपनी की ओर से शहर के पांच व्यापारियों पर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नई दिल्ली के कालका जी निवासी अंसार खान ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह कंसल्टेंट इंडिया में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें मैसर्स बोस इंडिया लि. से कार्रवाई के लिए अधिकृत किया गया है। सूत्रों से जानकारी मिली कि शहर की कुछ दुकानों पर उनकी कंपनी के नाम से नकली स्पार्क प्लग, नोजल डिलीवरी बाल्ब बेचे जा रहे हैं। 
विज्ञापन


इस पर 23 सितंबर को न्यू एटा ऑटो पार्ट्स एंड रिपेयरिंग सेंटर के मालिक शीबू खान, मुबीन ऑटो पार्ट्स रिपेयरिंग ठंडी सड़क के मालिक मुबीन, जीटी रोड पर प्रशांत मेडिकल स्टोर के पास बब्बू व अलीगंज चुंगी पर लकी यादव सहित साईं ऑटो पार्ट्स पर शादाब की दुकान पर पुलिस के साथ जाकर पड़ताल की। वहां नकली पार्ट्स बिकते पाए गए। कॉपीराइट एक्ट के तहत सभी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाल डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू करा दी है।

40 हजार के पार्ट्स किए जब्त

मैनेजर ने बताया कि जब वह दुकानों पर पड़ताल के लिए पहुंचे तो इन दुकानों पर करीब 40 हजार रुपये के नकली पार्ट्स मिले। जब दुकानदारों से इनके बारे में पूछा तो उन्होंने ठीक से जवाब तक नहीं दिया। इस पर पार्ट्स को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें