फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ठंड पर आस्था भारी, संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई पावन डुबकी

Tue, 16 Jan 2024 01:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/सोरोंजी। मकर संक्रांति पर्व पर कड़ाके की ठंड पर आस्था भारी रही। कोहरे के बीच श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी, लहरा गंगाघाट, कछला गंगाघाट एवं कादरगंज गंगाघाट पर पहुंचकर गंगा स्नान किया और पूजा-अर्चना कर दान-पुण्य किया। उन्होंने हरिनाम का संकीर्तन किया। हालांकि अन्य स्नान पर्वों की तरह जनसैलाब अधिक नहीं था। श्रद्धालुओं ने गंगा मइया के जयकारे लगाए। गंगा स्नान के बाद तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं ने हरि नाम का संकीर्तन करते हुए हरि की पौड़ी की परिक्रमा की। क्षेत्राधीश वराह मंदिर, रघुनाथजी मंदिर, सोमेश्वर दरबार, भूतेश्वर, बाला जी दरबार, द्वारिकाधीश, योगेश्वर, सिद्ध हनुमान, बटुकनाथ आदि मंदिरों में पहुंचकर प्रभु को तिल से बने मिष्ठान व खिचड़ी अर्पित की। राजस्थान, मध्य प्रदेश से आए श्रद्धालुओं ने तीर्थ पुरोहितों से पूजा व अनुष्ठान कराकर गंगा स्नान किया। गर्म वस्त्र, खिचड़ी, गजक आदि का दान किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा खिचड़ी वितरण के कार्यक्रम किए गए।वहीं, कछला गंगाघाट पर भी श्रद्धालु पहुंचे और यहां गंगा स्नान किया। श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती उतारी। भोग अर्पित किए। इसके पश्चात कुष्ठ आश्रम व अन्य आश्रमों में जाकर साधुओं की सेवा की। पूरे दिन गंगा स्नान का दौर चलता रहा। गरीबों और भिक्षुओं को दान-दक्षिणा भी दी गई। गंजडुंडवारा के कादरगंज गंगाघाट पर भी श्रद्धालु गंगा स्नान को पहुंचे। गंगा स्नान कर पूजा अर्चना की। बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए। सहवाजपुर गंगाघाट पर भी श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें