मलपुरा। बरारा और सहारा गांव के बीच स्थित सती माता मंदिर पर सोमवार को मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारियां तीन दिन पहले से शुरू हो गई हैं। मंदिर के सेवादार ताराचंद, ब्रह्म दत्त शर्मा और हर्षवर्धन ने बताया कि माता रानी के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है।