फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मेला मार्गशीर्ष-..कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 23 Dec 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। मोक्षदा एकादशी पर मार्गशीर्ष अमृत कुंभ में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। कड़ाके की ठंड में सुबह ब्रहम मुहूर्त से शुरू हुआ स्नान का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। तीर्थनगरी के वराह घाट, लाल घाट, सोमेश्वर घाट, लक्ष्मणजी घाट, रघुनाथजी घाट, तुलसी घाट, मानस मंदिर घाट, छावनी घाट, नागालैंड घाट, श्याम वराह घाट, पांच छतरी घाट, बालाजी घाट, बरी वाला घाट, शंकर जी पुल घाट, भैरों मंदिर घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।गंगा मां के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पैरावनी कर आरती उतारी। मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी की परिक्रमा लगाते हुए मार्ग में बैठे गरीब निर्धनों को खाने पीने की वस्तुएं दान की। साधु-संतों के आश्रमों में पहुंचकर उनके लिए अन्न क्षेत्र चलाया। स्वामी अमृतानंद सोहम आश्रम, स्वामी महेश दयानंद सोहम आश्रम, स्वामी ब्रह्मानंद सोहम आश्रम, नागालैंड आदि में संत महात्माओं के लिए अन्न क्षेत्र चल रहे थे। हरि की पौड़ी में पानी काफी गहरा होने के कारण जगह-जगह संकेतक लगे थे। वहीं स्नान के दौरान पीएसी की रिवर फोर्स व प्राइवेट गोताखोर अपनी नावों के साथ मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें