फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रैना माता मंदिर परिसर में लगा मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
जगनेर। नौनी गांव स्थित रैना माता मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया। यह मेला सुबह से लेकर शाम तक चला। इसमें आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मेले में अन्य गांवों के ग्रामीणों की भीड़ देखी गई। महिलाओं ने घरेलू सामान और सजावटी वस्तुओं की खरीदारी की। बच्चों के लिए झूले और खिलौने जैसे मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध थे। वहीं सरेंधी सिद्ध बाबा मन्दिर मेले का आयोजन किया गया। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में सुंदर कांड पाठ कराया गया। वहीं नौनी स्थित ज्वाली हनुमान मंदिर में गोविंद पंडा की ओर से श्री बालाजी भजन कीर्तन मंडली रजौरा कला ने सुंदर कांड पाठ किया। भक्तों को भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें