आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र की टैक्स टूल्स इंजीनियर फैक्टरी में शुक्रवार को एक चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान मैनपुरी के करहल निवासी बबलू सिंह के रूप में हुई है। वह पिछले सात वर्षों से फैक्टरी में चौकीदार का काम करते थे। फैक्टरी की छत पर बने कमरे में ही रहते थे। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय के अनुसार, मौत प्रथम दृष्टया छत से गिरने से हुई प्रतीत हो रही है। सूचना पर पहुंची फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य इकट्ठे किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हालांकि, परिजन इस मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद