कासगंज। जिले के पुलिस थानों में पुलिसकर्मियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। शासन के गृह विभाग ने सिढ़पुरा और सुन्नगढ़ी थाने में हॉस्टल, बैरक और विवेचना कक्ष के निर्माण के लिए 4 करोड़ 25 लाख रुपये की धनराशि की स्वीकृति दी है। अब शीघ्र ही इन दोनों थानों में निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।सुन्नगढ़ी थाने में हॉस्टल, बैरक और विवेचना कक्ष के निर्माण के लिए 2 करोड़ 42 लाख 3 हजार रुपये की धनराशि की स्वीकृति मुख्यमंत्री ने प्रदान की है। वहीं सिढ़पुरा थाने में हॉस्टल, बैरक और विवेचना कक्ष के निर्माण के लिए 1 करोड़ 83 लाख 5 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस निर्माण के माध्यम से थानों में तैनात पुलिसकर्मियों की आवासीय समस्या दूर होगी। कॉमन हॉस्टल कॉमन शौचालय के साथ बनाया जाए। इसके साथ ही दो कमरे के विवेचना कक्ष में वॉशरूम के साथ बनेगा। वहीं बैरक का निर्माण भी होगा। कॉमन हॉस्टल निर्माण की प्रक्रिया से पुलिसकर्मियों की आवासीय समस्या हल होगी। कई पुलिसकर्मी इसमें आवासीय सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। पूर्व में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा था। जिस पर शासन की मुहर लग गई है।