फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: फेसबुक दोस्त ने आंध्र प्रदेश के युवक को बुलाया आगरा, होटल के कमरे में शराब पिलाकर की यह वारदात

Thu, 01 Dec 2022 11:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सुशांत नामक युवक ने आंध्र प्रदेश के युवक से फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद उसे आगरा बुलाकर लूट लिया। पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में फेसबुक पर दोस्ती के बाद मिलने आए आंध्र प्रदेश के युवक को लूट लिया गया। होटल में उसे शराब पिलाकर कथित दोस्त सोने की अंगूठी और चेन लेकर चंपत हो गया। पीड़ित ने 10 दिन बाद पुलिस कमिश्नर ऑफिस में शिकायत की है। 

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के कोनसीम जिला निवासी श्रीकाकुलपु सुरेंद्र ने बुधवार को पुलिस को बताया कि छह महीने पहले फेसबुक पर सुशांत नामक युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उन्होंने उसे स्वीकार कर लिया। सुशांत ने खुद को मथुरा का रहने वाला बताया था। कई बार आगरा आ चुका था। इस कारण अनुभव उससे साझा करने लगा। एक दिन सुशांत ने आगरा मिलने के लिए बुलाया। इस पर वो 20 नवंबर को आगरा घूमने आया। 

आरोपी ने फोन किया बंद 

ताजगंज में एक होटल में कमरा लिया। सुशांत को फोन करने पर कुछ ही घंटों में वह शराब की बोतल लेकर होटल आ गया। शराब पीने के बाद उसे होश नहीं रहा। होश आया तो सोने की चेन और अंगूठी गायब थी। सुशांत चंपत हो चुका था। उसका नंबर स्विच ऑफ हो गया। गहनों की कीमत करीब 70 हजार रुपये थी। एसपी प्रोटोकॉल शिवराम यादव ने प्रार्थनापत्र लेकर कार्रवाई के लिए थाना ताजगंज पुलिस को निर्देशित किया। 

पहले भी आए मामले

पहले भी इस तरह की धोखाधड़ी के मामले आ चुके हैं। फेसबुक पर विज्ञापन निकालकर दूसरे प्रदेश के लोगों को आगरा बुलाया गया था। उन्हें होटल में ठहरा दिया गया था। बाद में खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर बेहोश कर उनके सामान लूट लिए गए। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की थी। मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक साइबर अपराधी इस तरह से भी लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बना रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें