फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रेम विवाह के बाद बढ़ा खर्च तो करने लगा लूटपाट, पुलिस ने पकड़ा तो किए हैरान करने वाले खुलासे

Mon, 03 Jul 2023 03:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में प्रेम विवाह के बाद खर्च बढ़ा तो युवक लूटपाट करने लगा। पुलिस ने पकड़ा तो उसने कई हैरान करने वाले खुलासे किए। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने प्रेम विवाह किया। इसके बाद ऑटो चलाकर खर्च पूरा करने की कोशिश करता। लेकिन जब खर्च पूरा नहीं होता तो लूटपाट करने लगा। मंडी समिति के पास राहगीर से आई फोन लूटने की वारदात भी उसने अपने साथी के साथ की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, उसका साथी फरार है।

विज्ञापन


ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में मंडी समिति के पास 17 जून को ट्रांसयमुना कालोनी के अमित कुमार का बाइक सवार दो लुटेरे ने आई फोन लूट लिया था। लुटेरे पता पूछने के बहाने उससे मोबाइल छीनकर ले गए थे। इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने खंदौली के पीरानी उर्फ वीरानी को पकड़ा है। 

यह भी पढ़ेंः-ताजमहल में ससुर और दामाद में चले लात-घूंसे: फट गया सिर, पश्चिम बंगाल से घूमने आए थे; कारण सुन हैरान रह जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले ऑटो चलाता था। उसके साथी बंटी ने पांच माह पहले सिकंदराराऊ की युवती से प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद घर के खर्च बढ़ गए और विवाद होने लगा। घर के खर्च पूरा करने के लिए ऑटो में बैठने वाली सवारियों के मोबाइल व पर्स चोरी करने लगे। इसके साथ बाइक से मोबाइल व चेन लूटते थे। लूटा गया मोबाइल भी आरोपी बंटी के पास है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें