फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अधीक्षण अभियंता का कार्य देखेंगे अधिशासी अभियंता ग्रामीण

Mon, 20 May 2024 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले के दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार का निलंबन तीन दिन पूर्व किया गया था। इसके बाद से अधीक्षण अभियंता का पद रिक्त था। विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड ग्रामीण अजय कुमार सविता को अधीक्षण अभियंता का अतिरिक्त रूप से प्रभार दिया है। जिले में विद्युत वितरण खंड के सात अवर अभियंताओं ने तत्कालीन अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार पर भ्रष्टाचार से जुड़े कई आरोप लगाए थे। जिसमें एक आरोप एसी मांगे जाने का था। इन आरोपों की शिकायत अवर अभियंताओं ने विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक से की। मामले की जांच पड़ताल कराई गई। जिसमें प्रथम दृष्टया तत्कालीन अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार दोषी पाए गए। इसके बाद प्रबंध निदेशक ने उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर तत्कालीन अधीक्षण अभियंता एवं अवर अभियंताओं के बीच हुई बातचीत का ऑडियो भी वायरल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें