फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अधिशाषी अभियंता ने जुड़वाई मढ़ेपुरा की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। अभयपुरा बिजली घर क्षेत्र के मढ़ेपुरा गांव में बृहस्पतिवार को स्मार्ट मीटर लगाए जाने के लिए विभागीय टीम के साथ कुछ लोग पहुंचे थे। ग्रामीण किसान परिवार की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध किया। विरोध पर खंभे से गांव की बिजली काट दी। जिससे ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्रामीण परिवार तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। धरनारत भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान को अपनी समस्या बताई और बिजली की लाइन जुड़वाने की मांग की। भानु प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि अभयपुरा बिजली घर क्षेत्र के मढ़ेपुरा गांव में विभाग ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने पर गांव की बिजली काट दी थी। अधिशाषी अभियंता रोहित शर्मा को ग्रामीणों की समस्या बताई। मौके पर आए अधिशाषी अभियंता ने बिजली की लाइन जुड़वाने का आश्वासन दिया। दोपहर बाद बिजली की लाइन जुड़ने से मढ़ेपुरा के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जिलाध्यक्ष ने बताया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर ग्रामीण किसानों का शोषण उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें