फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टी-20 विश्वकप फाइनल मुकाबले का हर तरफ दिखा उत्साह

Sat, 29 Jun 2024 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार को खेले जाने वाले टी-20 विश्वकप फाइनल मुकाबले का उत्साह शनिवार को हर तरफ नजर आया। बच्चे, युवा और वृद्ध सभी मैच का आखों देखा हाल जानने के लिए बेताब दिखे। शाम होते ही लोग अपने कामकाज को छोड़कर अपने घरों में टीवी सेट के पास पहुंच गए। भारत की जीत को लेकर लोगों को प्रार्थना करते हुए भी देखा गया।
विज्ञापन

क्रिकेट का जुनून हर आयु वर्ग क लोगों में दिखाई देता है वो भी यदि विश्वकप मुकाबला हो तो हर खेल प्रेमी उसे लाइव ही देखना चाहता है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 विश्वकप को लेकर भी जिले के खेल प्रेमियों में सुबह से ही उत्साह दिखाई दिया। बारिश के कारण बड़े पर्दे के कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए। लोगों ने अपने घरों में टीवी सेट पर ही मैच का आनंद लेने का निर्णय लिया।
देर रात आठ बजे तो बाजारों में सन्नाटा पसर गया। एक दो दुकानें वही खुली थीं जिन पर टीवी सेट की व्यवस्था थी। होटल और रेस्टोरेंट में भी लोग टीवी सेट के पास ही बैठे दिखाई दिए। भारत की जीत के लिए युवा ईश्वर से प्रार्थना करते हुए नजर आए। खेल प्रेमियों ने कई जगह भारत की जीत को लेकर मिठाइयां भी बुक करा रखी हैं। कई जगह भारत की जीत पर रात में जश्न मनाने के इंतजाम किए गए हैं। क्रिकेट प्रेमियों का मानना था कि वनडे विश्वकप की हार की निराशा भारतीय टीम टी-20 विश्वकप को जीतकर खुशी में बदलने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें