फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मकर संक्रांति पर उत्साह, बाजारों में उमड़ी भीड़

Tue, 14 Jan 2025 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मकर संक्रांति के लिए मूंगफली भूंनता युवक ।
विज्ञापन
कासगंज। मकर संक्रांति पर लोगों में उत्साह दिखा। एक दिन पूर्व सोमवार को बाजारों में खरीदारी करने के लिए भीड़ उमड़ी रही है। गजक, मूंगफली, गरम वस्त्रों सहित अन्य सामान की खरीदारी की गई। इस दिन विशेष पर दान-पुण्य के उद्देश्य से भी लोगों ने खरीदारी की। इससे दुकानदार उत्साहित रहे।मकर संक्रांति पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। पर्व के दिन दान का विशेष महत्व माना गया है। घरों में पूजा के साथ सामान दान करने के अलावा समाजसेवी सामूहिक रूप से दान कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इसके के लिए सोमवार को बाजार में गजक, रेबडी, मूंगफली, खिचड़ी भोग के लिए चावल, दाल, सब्जियों आदि की खरीदारी की गई। इसी के साथ गरम वस्त्रों में कंबल, शॉल, मोजा, टोपा, दस्ताने, स्वेटर आदि की खरीदारी की जा रही है। दुकानों पर भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें